ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़

पाकुड़ में गांजा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई,एक गिरफ्तार,दो दुकानों से बरामदगी

Views: 55
0 0
Read Time:2 Minute, 40 Second

रिपोर्ट: पाकुड़ संवाददाता,

पाकुड़। जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि दो दुकानों से गांजा बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलभिट्टा मार्केट के समीप एक गली में स्थित अफसर शेख एवं गुलाब शेख के दुकानों में अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी की कार्रवाई


गठित टीम ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में तिलभिट्टा मार्केट के पास स्थित दुकानों पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इस दौरान रानीपुर निवासी अफसर शेख (पिता-स्व. अलीमुद्दीन शेख) को हिरासत में लिया गया।

पाकुड़ में गांजा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई,एक गिरफ्तार,दो दुकानों से बरामदगी

गांजे की बरामदगी


तलाशी के दौरान अफसर शेख की दुकान से 107 ग्राम गांजा, गांजा काटने की कैंची एवं लोहे का कटनी बरामद किया गया। इसके बाद अफसर शेख की निशानदेही पर गुलाब शेख की दुकान से 313 ग्राम गांजा, कैंची एवं लोहे का कटनी बरामद किया गया।

इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या-102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20 (बी)(II)(ए)/22(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार अफसर शेख को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ कुमार गौरव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशु उपाध्याय, रामदुलर सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button