Views: 1
0 0
चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा,दो ट्रकों के बीच फंसी कार से 3 घंटे बाद महिला-पुरुष को जिंदा निकाला

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा,दो ट्रकों के बीच फंसी कार से 3 घंटे बाद महिला-पुरुष को जिंदा निकाला

रामगढ़:चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे में दो ट्रकों के बीच एक चारपहिया वाहन पूरी तरह फंस गया, जिसमें सवार महिला और पुरुष करीब तीन घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। आखिरकार पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित…

चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा,दो ट्रकों के बीच फंसी कार से 3 घंटे बाद महिला-पुरुष को जिंदा निकाला
Read Time:2 Minute, 41 Second

रामगढ़:
चुट्टूपालू घाटी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। हादसे में दो ट्रकों के बीच एक चारपहिया वाहन पूरी तरह फंस गया, जिसमें सवार महिला और पुरुष करीब तीन घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे। आखिरकार पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए सामने जा रहे दूसरे ट्रक के ऊपर जा गिरा। इसी दौरान दोनों ट्रकों के बीच एक कार पूरी तरह दब गई। कार इतनी बुरी तरह फंस गई थी कि उसका सिर्फ छोटा सा हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। अंदर फंसे लोगों की आवाज सुनकर ही उनके जीवित होने का पता चल सका।

चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा,दो ट्रकों के बीच फंसी कार से 3 घंटे बाद महिला-पुरुष को जिंदा निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि हादसे में तीन वाहन शामिल थे। ट्रकों में भारी सामान लदा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

बचाव कार्य के तहत पहले ट्रक से सामान उतरवाया गया, इसके बाद क्रेन, हाइड्रा और अन्य भारी मशीनों की मदद से ट्रक हटाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब कार तक पहुंचा गया तो अंदर फंसे महिला और पुरुष जीवित मिले। हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

रेस्क्यू के बाद महिला ने भावुक होकर कहा कि यह सब ऊपरवाले की कृपा, लोगों के आशीर्वाद और रेस्क्यू टीम की मेहनत का परिणाम है। दोनों हजारीबाग मेडिकल कॉलेज जा रहे थे और हादसे में उन्हें चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल भेज दिया गया।

इस पूरी घटना में पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों की जान बच सकी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports