Views: 8
0 0
पंडवा प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय कैंप में 62 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान,सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पंडवा प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय कैंप में 62 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान,सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

पंडवा/पलामू:- पलामू जिला में आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार बुधवार को पंडवा प्रखंड के पतरा पंचायत क्लस्टर में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में पतरा, छेछौरी, मझीगांवा एवं मुरमा पंचायत के लोगों…

पंडवा प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय कैंप में 62 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान,सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
Read Time:4 Minute, 0 Second
पंडवा प्रखंड में आयोजित पंचायत स्तरीय कैंप में 62 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान,सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

पंडवा/पलामू:- पलामू जिला में आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार बुधवार को पंडवा प्रखंड के पतरा पंचायत क्लस्टर में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में पतरा, छेछौरी, मझीगांवा एवं मुरमा पंचायत के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कैंप में परिवहन विभाग की टीम सभी आवश्यक तकनीकी उपकरणों एवं संसाधनों के साथ पंचायत पहुंची, जिससे ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ी।इससे समय, धन और श्रम—तीनों की बचत हुई तथा दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध कराई गई।

प्रेस विज्ञप्ति तैयार किए जाने तक कुल 106 लर्निंग लाइसेंस आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 62 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने लाभुकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाना अत्यंत चिंताजनक विषय है। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन और प्रत्येक नागरिक की जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों तक परिवहन विभाग की सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित कर रहा है, ताकि दूर-दराज के ग्रामीणों को बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा मिल सके।कैंप के दौरान सड़क सुरक्षा प्रबंधक विनीत कुमार ने गुड सेमेरिटन एवं हिट एंड रन योजना की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति की सहायता कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। ऐसे नेक नागरिकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है।

साथ ही हिट एंड रन मामलों में पात्र पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है।इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक, सड़क सुरक्षा प्रबंधक, जिला परिवहन कार्यालय के बड़ा बाबू, विभागीय कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports