लातेहार: लातेहार एवं आसपास के जिलों में सक्रिय भाकपा (माओवादी) के 5 लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर सुखलाल बृजिया तथा अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल तुरी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, रांची में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों उग्रवादियों के खिलाफ लातेहार और लोहरदगा जिलों में क्रमशः 14 एवं 15 मामले दर्ज हैं। आत्मसमर्पण के बाद दोनों को गिरफ्तार करते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की गई।
बताया गया कि दोनों आरोपियों को छिपादोहर थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 14 मार्च 2026, धारा 191(2)/191(3)/190/132/351(2)/351 बीएनएस, 25(1-B)A/25(1-AA) आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि आत्मसमर्पण नीति के तहत अन्य उग्रवादियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।