स्थानीय समाचार

लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, पंकज सिंह फिर अध्यक्ष, अमलेश सिंह बने सचिव

Views: 44
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second
लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, पंकज सिंह फिर अध्यक्ष, अमलेश सिंह बने सचिव

लातेहार।लातेहार जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) की वार्षिक आम सभा सह चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में पिछले सत्र की खेल गतिविधियों की समीक्षा की गई और संघ के कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी ने बीते वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। आम सभा ने सर्वसम्मति से आय-व्यय रिपोर्ट को मंजूरी दी।आम सभा के बाद नए सत्र के लिए चुनाव कराया गया। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में मिहिर टोपनो और जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।चुनाव में पंकज कुमार सिंह एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए, जबकि अमलेश कुमार सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरीय उपाध्यक्ष के पद पर चंद्र प्रकाश सिंह निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष के रूप में विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह और सुरेंद्र प्रसाद चुने गए। सह सचिव पद पर जावेद अख्तर और प्रकाश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कार्यकारिणी समिति में मनीष उपाध्याय, दिलीप प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार और मुकेश कुमार को सदस्य बनाया गया। वहीं सम्मानित सदस्यों में कल्याण कुमार, शिवप्रसाद गुप्ता, मोहम्मद याहिया, मनीष कुमार सिंह और आनंद कुमार सिंह शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न वर्गों के उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित समिति ने जिले में क्रिकेट के विकास और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि अंत में वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button