रिपोर्टर: पाकुड़ संवाददाता
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को गुप्त सूचना मिली कि सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया नामक व्यक्ति द्वारा ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला) स्थित अपने घर में अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने सुरेश पहाड़िया के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बरामद सामानों में रॉयल स्टेग कंपनी की 350 एमएल की 3 बोतल, 180 एमएल की 36 बोतल विदेशी शराब तथा किंगफिशर कंपनी की 46 बोतल बियर शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान आरोपी सुरेश पहाड़िया (उम्र करीब 33 वर्ष), पिता स्व. नेपाल पुजहर, निवासी ग्राम पत्थरघट्टा (पहाड़ियाटोला), थाना मालपहाड़ी ओपी, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 180/2026, दिनांक 21.07.2026 के तहत उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापेमारी टीम में एसडीपीओ कुमार गौरव, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।