ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचार
घरेलू विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई,अस्पताल में घोषित मृत

रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा (गुमला):
घाघरा प्रखंड के चपका गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मुन्नी कुमारी नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह किसी बात को लेकर महिला का अपने पति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद पति शौच के लिए घर से बाहर चला गया। इसी दौरान महिला ने घर में कंडी के सहारे रस्सी लगाकर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब पति घर लौटा तो उसने पत्नी को फंदे से झूलते देखा। आनन-फानन में परिजनों की मदद से उसे नीचे उतारकर घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
![]()




