संवाददाता – पाकुड़,
पाकुड़-बरहरवा मुख्य सड़क पर विक्रमपुर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बाइक का पंजीकरण संख्या WB94 5740 है। समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी थी और न ही उसके निवास स्थान की जानकारी मिल पाई थी।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,