ब्रेकिंग न्यूज़पाकुड़

महेशपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 50 आवेदकों को मिला नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति

Views: 50
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second
महेशपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 50 आवेदकों को मिला नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़ जिले के महेशपुर में वैध ड्राइविंग लाइसेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है।

शिविर का आयोजन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय महेशपुर में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर के पहले दिन कुल 50 आवेदकों ने आवेदन दिया। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए टेस्ट पास करने वाले सभी 50 आवेदकों को नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति प्रदान किया गया। लर्निंग लाइसेंस का वितरण अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा किया गया।

इस दौरान उपस्थित आवेदकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे 20 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक पाकुड़िया प्रखंड में लगने वाले अगले शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें। जिला परिवहन कार्यालय ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित कर लोगों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

सड़क सुरक्षा पर जागरूकता

शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह सभी उपाय व्यक्ति और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Loading

महेशपुर में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 50 आवेदकों को मिला नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button