Views: 23
0 0
घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, पिता भी घायल:आरोपी फरार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, पिता भी घायल:आरोपी फरार

पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में घरेलू विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि समीर शेख उर्फ एनामुल शेख उर्फ गामा (पिता- मनारूल शेख) ने अपनी पत्नी सोनाभान बीबी (26) पर पहले पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद धारदार हसुआ से…

घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, पिता भी घायल:आरोपी फरार
Read Time:2 Minute, 33 Second

पाकुड़ संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में घरेलू विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि समीर शेख उर्फ एनामुल शेख उर्फ गामा (पिता- मनारूल शेख) ने अपनी पत्नी सोनाभान बीबी (26) पर पहले पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद धारदार हसुआ से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे आरोपी के पिता मनारूल शेख भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सोनाभान बीबी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घायल मनारूल शेख का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, पिता भी घायल:आरोपी फरार

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हसुआ बरामद कर जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी एनामुल शेख उर्फ गामा फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि देर शाम होने के कारण मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसे नियमानुसार कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद नरोत्तमपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Loading

घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, पिता भी घायल:आरोपी फरार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports