ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचार

नीट में शानदार सफलता: राजमहल मॉडल कॉलेज के छात्र महमूद रज़ा का एमबीबीएस में चयन

Views: 45
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

कोटालपोखर संवाददाता। राजमहल मॉडल कॉलेज, राजमहल के छात्र महमूद रज़ा ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चयनित होकर महाविद्यालय, अपने परिवार और साहिबगंज जिले का नाम गौरवान्वित किया है। महमूद रज़ा जिले के मनसिंघा गांव के निवासी हैं।

छात्र की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने महमूद रज़ा को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया।

नीट में शानदार सफलता: राजमहल मॉडल कॉलेज के छात्र महमूद रज़ा का एमबीबीएस में चयन

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि महमूद रज़ा की यह उपलब्धि महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्राचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे एक कुशल, संवेदनशील और समर्पित चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे तथा महाविद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद महमूद रज़ा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और महाविद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता की कुंजी रहे।

वहीं, उनके पिता मो. सिराजुद्दीन ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाते हैं।

महमूद रज़ा की सफलता पर पूरे महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है। शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि उनकी उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Loading

नीट में शानदार सफलता: राजमहल मॉडल कॉलेज के छात्र महमूद रज़ा का एमबीबीएस में चयन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button