Views: 25
0 0
पाकुड़ में बेलगाम अपराध:दिनदहाड़े शिक्षिका से चेन स्नैचिंग, 2 लाख की लूट से दहशत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पाकुड़ में बेलगाम अपराध:दिनदहाड़े शिक्षिका से चेन स्नैचिंग, 2 लाख की लूट से दहशत

पाकुड़। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक घटना का खुलासा भी नहीं हो पाता और दूसरी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी जाती है। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब…

पाकुड़ में बेलगाम अपराध:दिनदहाड़े शिक्षिका से चेन स्नैचिंग, 2 लाख की लूट से दहशत
Read Time:2 Minute, 42 Second
पाकुड़ में बेलगाम अपराध:दिनदहाड़े शिक्षिका से चेन स्नैचिंग, 2 लाख की लूट से दहशत

पाकुड़। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक घटना का खुलासा भी नहीं हो पाता और दूसरी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी जाती है। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनपने लगा है।

इसी क्रम में शहर के श्याम नगर इलाके में छिनतई की एक और घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यूएचएस तोड़ाई स्कूल की शिक्षिका प्रेरणा राज, जो श्याम नगर में किराए के मकान में रहती हैं, अपने मोहल्ले की एक ज्वेलरी दुकान से लौट रही थीं। जैसे ही वह दुकान से निकलकर घर की ओर बढ़ीं, तभी अपाची बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश अचानक उनके करीब पहुंचे।

देखते ही देखते बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षिका के अनुसार, छीनी गई चेन का वजन लगभग 10 से 12 ग्राम था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि बाइक चला रहा युवक काले रंग के कपड़े पहने हुए था, जबकि चेन छीनने वाले ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस अवर निरीक्षक विकर्ण कुमार, अभिषेक कुमार और मिथुन रजक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने श्याम नगर मंदिर के पास स्थित ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और पीड़िता का बयान दर्ज किया।

फिलहाल पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports