अपराधगोमियाब्रेकिंग न्यूज़

पिंकी आत्महत्या मामला:आरोपी सब इंस्पेक्टर संतोष यादव गिरफ्तार,रांची से पकड़ा गया

Views: 86
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

गोमिया/बोकारो। पिंकी कुमारी आत्महत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी सब इंस्पेक्टर संतोष यादव को गोमिया पुलिस ने गुरुवार को रांची के ओरमांझी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। संतोष यादव पर दहेज में टाटा सफारी की मांग कर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप है।

यह है पूरा मामला


पेटरवार प्रखंड के घरवाटांड़ गांव की 24 वर्षीय नवविवाहिता पिंकी कुमारी ने 26 जून की रात मायके में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई सुधीर यादव ने तेनुघाट ओपी में दिए आवेदन में बताया कि पिंकी की शादी 29 अप्रैल 2026 को गोमिया थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र संतोष यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में टाटा सफारी की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर पिंकी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

परिजनों के अनुसार 23 जून को ससुराल में पिंकी के साथ मारपीट हुई थी। घायल अवस्था में उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद मायके लाया गया था।

चार घंटे रहा था जाम

पिंकी आत्महत्या मामला:आरोपी सब इंस्पेक्टर संतोष यादव गिरफ्तार,रांची से पकड़ा गया


घटना के विरोध में 27 जून, शनिवार को आक्रोशित परिजनों ने दोपहर करीब 2 बजे शव के साथ गोमिया मोड़ पर मुख्य सड़क जाम कर दी थी। करीब चार घंटे तक चले जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बीडीओ महादेव कुमार महतो, गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू यादव, नावाडीह थाना प्रभारी श्यामल मंडल, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो व कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद शाम 6 बजे जाम हटाया गया।

मृतका के चाचा दुलाल यादव ने आरोप लगाया था कि शिकायत लेकर गोमिया थाना गए थे, लेकिन थाना प्रभारी ने आवेदन लेने से इनकार कर समाज में मामला सुलझाने की बात कही थी। वहीं थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने कहा था कि परिजनों से पहले कोई मुलाकात नहीं हुई। आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी।

इधर आरोपी पति संतोष यादव ने गिरफ्तारी से पहले सभी आरोपों को निराधार बताया था और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। गोमिया थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button