Read Time:1 Minute, 28 Second
थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना से पचखेड़ी चौक तक निकाला गया मार्च
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मनिका पुलिस द्वारा पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में किया गया।
फ्लैग मार्च मनिका थाना परिसर से शुरू होकर पचखेड़ी चौक तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च में मनिका थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।