Views: 1
0 0
पलामू के रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड-ए में चयन, झारखंड-बिहार से बने इकलौते चयनित अभ्यर्थी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , , ,

पलामू के रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड-ए में चयन, झारखंड-बिहार से बने इकलौते चयनित अभ्यर्थी

लातेहार।पलामू जिला के बारा ग्राम निवासी रजनीश कुमार का चयन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में ऑफिसर ग्रेड-ए (असिस्टेंट मैनेजर – लीगल) के पद पर हुआ है। इस वर्ष झारखंड और बिहार से इस पद के लिए रजनीश कुमार इकलौते चयनित अभ्यर्थी बने हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। रजनीश कुमार, लातेहार…

पलामू के रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड-ए में चयन, झारखंड-बिहार से बने इकलौते चयनित अभ्यर्थी
Read Time:1 Minute, 59 Second

पलामू के रजनीश कुमार का सेबी में ऑफिसर ग्रेड-ए में चयन, झारखंड-बिहार से बने इकलौते चयनित अभ्यर्थी

लातेहार।पलामू जिला के बारा ग्राम निवासी रजनीश कुमार का चयन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में ऑफिसर ग्रेड-ए (असिस्टेंट मैनेजर – लीगल) के पद पर हुआ है। इस वर्ष झारखंड और बिहार से इस पद के लिए रजनीश कुमार इकलौते चयनित अभ्यर्थी बने हैं, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

रजनीश कुमार, लातेहार व्यवहार न्यायालय में कार्यरत प्रभारी जिला लोक अभियोजक शिव शंकर राम के सुपुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पलामू में ही हुई। इसके बाद उन्होंने भूगर्भ शास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और आगे चलकर विधि के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।

इसी क्रम में उनका चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में विधि स्नातक की पढ़ाई के लिए हुआ। विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वे दिल्ली उच्च न्यायालय में 1 सितंबर 2025 से प्रैक्टिस कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि उनके बड़े भाई मनीष कुमार ने भी झारखंड सहायक लोक अभियोजक की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों भाई शुरू से ही मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं।

रजनीश कुमार की इस उपलब्धि पर स्थानीय अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed