जनसमस्याओं को सुनने गांव-गांव पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विकास एवं जनहित के मुद्दों पर किया संवाद

जनसमस्याओं को सुनने गांव-गांव पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विकास एवं जनहित के मुद्दों पर किया संवाद
Views: 25
1 0
Read Time:3 Minute, 21 Second

पाकुड़ संवाददाता ।झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर, कुमारपुर एवं नरोत्तमपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूर्व मंत्री का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

जनसमस्याओं को सुनने गांव-गांव पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विकास एवं जनहित के मुद्दों पर किया संवाद

अपने संबोधन में आलमगीर आलम ने क्षेत्र की बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, चापाकल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को पूर्व मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, पर्यवेक्षक देबू विश्वास, असद हुसैन, जिला महासचिव अब्दुल बसीर शेख, महिला जिलाध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मिर्जहन विश्वास, रामविलास महतो, मुखिया मुजीबुर रहमान, जलालुद्दीन शेख, पियारूल इस्लाम, सोशल मीडिया चेयरमैन शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

जनसमस्याओं को सुनने गांव-गांव पहुंचे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, विकास एवं जनहित के मुद्दों पर किया संवाद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment