Views: 24
0 0
लातेहार के केडू गांव में रोजगार व कृषि जागरूकता सभा, युवाओं को नौकरी का आश्वासन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार के केडू गांव में रोजगार व कृषि जागरूकता सभा, युवाओं को नौकरी का आश्वासन

लातेहार:सदर प्रखंड अंतर्गत केडू ग्राम स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में बुधवार को रोजगार एवं कृषि जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद से पहुंचे पंकज शर्मा तथा Cosmogyral Solutions Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर बचन कुमार सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवकों को संबोधित किया। सभा का…

लातेहार के केडू गांव में रोजगार व कृषि जागरूकता सभा, युवाओं को नौकरी का आश्वासन
Read Time:2 Minute, 41 Second

लातेहार:सदर प्रखंड अंतर्गत केडू ग्राम स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण में बुधवार को रोजगार एवं कृषि जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद से पहुंचे पंकज शर्मा तथा Cosmogyral Solutions Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर बचन कुमार सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवकों को संबोधित किया।

सभा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और किसानों को आधुनिक कृषि योजनाओं से जोड़ना था। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी संस्था के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार देने की योजना बनाई गई है। इच्छुक युवकों क़ो नामांकन करने का मौके दिया गया,

लातेहार के केडू गांव में रोजगार व कृषि जागरूकता सभा, युवाओं को नौकरी का आश्वासन

कार्यक्रम में कुलगाड़ा, गोवा मोंगर, हरखा केडू, बिसुनपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने संस्था की योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और कृषि से जुड़ी नई तकनीकों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें खेती से संबंधित आवश्यक सहयोग, प्रशिक्षण और लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

देखें वीडियो, ( video)

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है। इसी दिशा में यह पहल की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े और उन्हें अपने ही क्षेत्र में काम मिल सके।

वहीं, बेरोजगार युवकों ने भी उत्साहपूर्वक नामांकन कर संस्था के साथ जुड़ने की इच्छा जताई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और युवा मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Loading

लातेहार के केडू गांव में रोजगार व कृषि जागरूकता सभा, युवाओं को नौकरी का आश्वासन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor