साहेबगंज जिला कांग्रेस की गठित नई कमिटी का 20 मई 2026 को,उत्सव बैंक्विट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह,प्रदेश के दिग्गज होंगे शामिल

साहेबगंज जिला कांग्रेस की गठित नई कमिटी का 20 मई 2026 को,उत्सव बैंक्विट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह,प्रदेश के दिग्गज होंगे शामिल
Views: 19
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
साहेबगंज जिला कांग्रेस की गठित नई कमिटी का 20 मई 2026 को,उत्सव बैंक्विट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह,प्रदेश के दिग्गज होंगे शामिल


बरहरवा संवाददाता।
साहेबगंज: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद साहेबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है।

जिला अध्यक्ष श्री बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में 20 मई 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे साहेबगंज शहर के उत्सव बैंक्विट हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही साहेबगंज जिला के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कांग्रेस के
जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने बताया:

“प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के निर्देश पर हम साहेबगंज में बूथ स्तर तक कांग्रेस को सक्रिय कर रहे हैं। नई टीम में युवा, महिला, अल्पसंख्यक और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 2029 के चुनाव की तैयारी आज से शुरू है। 20 मई को उक्त समारोह में झारखंड प्रदेश के महासचिव सह साहेबगंजबंधन जिला के नवनियुक्त प्रभारी डॉ मुन्नम संजय सहित प्रदेश से कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। हमारा लक्ष्य हर पंचायत, हर बूथ पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है।”

कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा होगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उक्त कार्यक्रम में ज़िला एवं प्रदेश के नव नियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी प्रकोष्ठों के सम्मानित ज़िला अध्यक्ष,प्रखण्ड अध्यक्ष,मण्डल अध्यक्ष,पार्टी के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी गण सादर आमंत्रित हैं एवं उपस्थिति अनिवार्य है।

Loading

साहेबगंज जिला कांग्रेस की गठित नई कमिटी का 20 मई 2026 को,उत्सव बैंक्विट हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह,प्रदेश के दिग्गज होंगे शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment