गोमिया।गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शनिवार से जनगणना का पहला चरण मकान गणना का कार्य शुरू हो गया है और सभी मकान मालिकों को संबंधित प्रगणकों को 34 प्रकार के सूचनाएं देने होंगे। इस संबंध में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने बताया कि भारत सरकार की ओर से मकान गणना का कार्य गोमिया प्रखंड में शुरू हो गया है और यह कार्य 16 मई 2026 से शुरू होकर 14 जून 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकान गणना के लिए 383 प्रगणक एवं 68 सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और निर्धारित मापदंड के अनुसार मकान गणना का कार्य किया जाएगा। कहा कि इस गणना में मकान मालिकों से 34 प्रकार की सूचनाएं प्राप्त किया जाएगा। जिसमें मकान में कितने कमरे हैं, घर में शौचालय, रसोई घर के उपकरण, स्नानघर, मोबाइल, मोटरसाइकिल, मोटरवाहन आदि शामिल हैं। वहीं इस गणना में मकान मालिक का नाम एवं मोबाइल नंबर भी देना होगा। बीडीओ ने कहा कि इस कार्य में गणको को आमलोग एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग आवश्यक है। वहीं इसके लिए लोगों को जागरूक भी करना है।