बरहरवा संवाददाता।
उधवा प्रखंड सभागार कक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में तृतीय फेज का प्रथम दिन गुरुवार को भारत की जनगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।जानकारी के अनुसार बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग सर्वे की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार जनगणना का पूरा कार्य एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक घर में जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करनी होगी। प्रशिक्षकों ने तकनीकी रूप से जनगणना प्रक्रिया की बारीकी से सहज और व्यावहारिक ढंग से समझाया गया। मौके पर मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार साहा,राम बिहारी मंडल,मन्नू शेख,मो. हकीमुद्दीन शेख,शशिकांत,सुदिव्य मुखर्जी,प्रशिक्षु अब्दुल मन्नान,मोहन लाल साहा,सद्दाम हुसैन, ओमप्रकाश साहा,अमर स्वर्णकार, निरंजन मिश्रा,अब्दुल रज्जाक,जितेन मंडल सहित अन्य मौजूद थे।