लातेहार, बुधवार (06 मई 2026)। वित्तीय वर्ष 2025-26 की स्वीकृत योजनाओं के तहत जिला सहकारिता विभाग द्वारा एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, लातेहार द्वारा लाह प्रशिक्षण सह मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र, किनामार में किया गया।
इस प्रशिक्षण में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से लाह उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों के बीच लाह किट एवं स्प्रे मशीन का वितरण किया गया, ताकि वे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उत्पादन और आय बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्री सुदर्शन प्रसाद, ओसिस मुर्मू, अमित प्रसाद, खुशबू कुमारी, ध्रुव कुमार, हेमंत शर्मा एवं सतीश कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा रांची के सिधकोफेड से आए विशेषज्ञ श्री सौरव राठौर, राहुल कुमार सिंह एवं वैज्ञानिक श्री एस.एन. वैध्य ने किसानों को उन्नत तकनीकों और कीट प्रबंधन की जानकारी दी।