बरहरवा में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था बाधित, तत्परता से हटाया गया पेड़

बरहरवा में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था बाधित, तत्परता से हटाया गया पेड़
Views: 51
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
बरहरवा में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था बाधित, तत्परता से हटाया गया पेड़

बरहरवा, संवाददाता:
आज आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 में एक बड़ा पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर को सूचित किया। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को अवगत कराया। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए अपनी टीम को मौके पर भेजा।

बिजली विभाग के कर्मियों के पहुंचने के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। इस दौरान नेहाल अख्तर स्वयं भी मौके पर मौजूद रहे और मजदूरों व विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलकर पेड़ को काटकर रास्ता एवं बिजली तारों को पूरी तरह से साफ कराया। उनके सक्रिय सहयोग से स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया और बिजली बहाली का कार्य भी शुरू कर दिया गया।

इस कार्य में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता आलमगीर मंसूरी सहित कई ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे और सहयोग प्रदान किया।

वार्ड संख्या 02 के ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई और जनहित में किए गए प्रयास के लिए नेहाल अख्तर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी तत्परता और जिम्मेदारी के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई और समय रहते समस्या का समाधान हो सका।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग की तेज कार्रवाई की भी सराहना की है।

Loading

बरहरवा में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था बाधित, तत्परता से हटाया गया पेड़

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment