जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पत्रकार एकता मंच कोल्हान के बैनर तले खासमहल स्थित सदर अस्पताल के लगभग 50 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंच के ट्रस्टी दीपक कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्टी अनिमेष अंबष्ट ने किया।
सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ रामचंद्र सिंह, डॉ विमलेश कुमार, डॉ प्रीति पांडेय, डॉ नीतिका गुप्ता, डॉ गीतांजलि घोष , डॉ घुरी, पत्रकार एकता मंच कोल्हान के गोविंदा पती , अनिमेष अंबष्ट, दीपक कुमार, राजेश कुमार, मनीष ओझा , गुनाधर गोप , ब्रिज किशोर ठाकुर, शिवरंजन मुखर्जी, मोहम्मद शहजादा, राकेश पात्रो , रितेश , सुरंजन, रौनी रॉय समेत अन्य मौजूद थे।
कार्यक्रम को डॉ रामचंद्र सिंह, डॉ विमलेश कुमार, डॉ घुरी , डॉ गीतांजलि घोष , डॉ प्रीति पांडेय, डॉ निकिता गुप्ता ने संबोधित किया। सबों ने पत्रकारों के इस पहल की सराहना की। डॉ प्रीति पांडेय ने कहा कि सदर अस्पताल में पत्रकारों ने कर्मचारियों को सम्मानित कर अस्पताल का मान बढ़ाया है। असल में ये कर्मचारी अपना कर्तव्य बखूबी निभाते हैं तभी हम सब यहां रोज उपस्थित होते हैं। उन्होंने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को अस्पताल का नींव करार दिया। सभी कर्मचारियों को अंगवस्त्र, धूप व बारिश से बचाव के लिए छतरी एवं जलपान पैकेट भेंट किया गया।
मजदूर दिवस पर दो पत्रकारों को मिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
पत्रकार एकता मंच कोल्हान के दो पत्रकार मोहम्मद शहजादा एवं रौनी रॉय को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पत्रकारों को मंच की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंच के तमाम पत्रकार मौजूद थे।
प्रोकेम स्लैम फिनिशर पत्रकार दीपक कुमार का मंच ने किया स्वागत।
कोल्हान पत्रकार एकता मंच के द्वारा मैराथन धावक वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बताते चलें कि दीपक कुमार इस वर्ष मैराथन में प्रतिष्ठित मैराथन प्रोकेम स्लैम पूरा करने का गौरव हासिल करने वाले इकलौता पत्रकार हैं। निरंतर एवं कठिन दौड़ अभ्यास के बदौलत वो बैंगलुरू में 10 किलो मीटर, नई दिल्ली में 21 किमी , कोलकाता में 25 किमी तथा मुंबई में 42.2 किमी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर प्रोकेम स्लैम फिनिशर बनने का गौरव हासिल किये। 52 वर्षीय दीपक कुमार अबतक दर्जनों मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं। उनके इस उपलब्धि पर पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।