Views: 61
0 0
डीसी ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीसी ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को रेवेन्यू विभाग की समीक्षा बैठक में भूमि अधिग्रहण एवं एनएच 75 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में भूमि अधिग्रहण, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, खनन कार्यों एवं विभिन्न लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान NH-75 (पुराना NH-39) के सेक्शन-II…

डीसी ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली
Read Time:2 Minute, 33 Second
डीसी ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को रेवेन्यू विभाग की समीक्षा बैठक में भूमि अधिग्रहण एवं एनएच 75 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में भूमि अधिग्रहण, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, खनन कार्यों एवं विभिन्न लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी।समीक्षा के दौरान NH-75 (पुराना NH-39) के सेक्शन-II एवं सेक्शन-III के फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गयी।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए परियोजनाओं में तेजी लाई जाए।

भूमि अधिग्रहण के तहत प्रभावित रैयतों को मुआवजा भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा विवादित मामलों का शीघ्र समाधान कर कार्य में बाधा न आने दी जाए।

बैठक में विभिन्न कोल ब्लॉक्स एवं खनन परियोजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि कुछ परियोजनाओं में भूमि हस्तांतरण, भुगतान लंबित रहने एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया साथ ही म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,तीनों डीसीएलआर,जिला खनन पदाधिकारी समेत विभिन्न सीओ उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

2 responses to “डीसी ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली”

  1. पथरी_लेखक Avatar

    यह बहुत जानकारीपूर्ण लेख है। भूमि अधिग्रहण और एनएच 75 परियोजनाओं की प्रगति को ट्रैक करना महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports