लातेहार
Trending

लातेहार में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विधायक प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विधायक प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज

Views: 57
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

लातेहार में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विधायक प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

लातेहार :नगर स्थित विभिन्न बालिका शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ते असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर लातेहार विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू एवं गौरव कुमार (दास) ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने लातेहार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इससे पूर्व विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू एवं गौरव कुमार ने नवपदस्थापित महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी एवं थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान को पदभार ग्रहण करने पर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा एवं शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर विस्तार से चर्चा की।

ज्ञापन में बताया गया है कि लातेहार महिला डिग्री कॉलेज, एसओई सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल, राजकीय +2 उच्च विद्यालय, गांधी इंटर कॉलेज, बनवारी साहू महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज जैसे संस्थानों में प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं पढ़ने आती हैं। स्कूल-कॉलेज खुलने और छुट्टी के समय इन परिसरों के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बनता है।

लातेहार में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विधायक प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

विधायक प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित मांगें रखीं—

  • सुबह 07:00 से 09:00 बजे एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे के बीच ‘एंटी-रोमियो स्क्वॉड’ और पुलिस मोबाइल वैन की नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।
  • शिक्षण संस्थानों के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले व्यक्तियों की सघन जांच कर उनके विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • छुट्टी के समय प्रमुख चौराहों एवं कॉलेज गेट के पास सादे लिबास में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।

विधायक प्रतिनिधि गौरव दास ने कहा कि “बेटियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए पुलिस प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की अपेक्षा है।”

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक पासवान, अमित सोनी एवं दीपक कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Loading

लातेहार में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विधायक प्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button