Views: 69
0 0
साहेबगंज में कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

साहेबगंज में कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी आयोजित

बरहरवा से संवाददाता मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर साहेबगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ विचार संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान…

साहेबगंज में कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी आयोजित
Read Time:3 Minute, 2 Second
साहेबगंज में कांग्रेस कार्यालय पर अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी आयोजित

बरहरवा से संवाददाता

मंगलवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर साहेबगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ विचार संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। इस मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान की। उन्होंने कहा कि संविधान ही लोकतंत्र की आत्मा है और यह सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करता है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान समय में कुछ शक्तियां संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए इस महान संविधान की रक्षा करें और उसकी गरिमा को बनाए रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान की रक्षा का संकल्प लें।

विचार संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अनुकूल मिश्रा, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, सुनील पासवान, मो. सलाउद्दीन, उमेश पांडे, रामसिंगार ओझा, सतीश पासवान, मो. बदरुद्दीन, मो. निजामुद्दीन, अनूप हर्षवाल, सद्दाम हुसैन, दिलीप गुप्ता, देवराज सिंह, मो. सईद अख्तर, मो. मोफिज आलम, ओम प्रकाश, जामुन दास, अली कुरैशी, नौशाद अंसारी, मो. औरंगजेब, ज्योतिष कुमार गुप्ता, मनीष प्रताप, मो. मेराजुद्दीन, अजीत कुमार झा, मझहर खान सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports