ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचार

तेनुघाट ओपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग प्रकरण में 19 वर्षीय युवक जेल भेजा गया

Views: 171
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second
तेनुघाट ओपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग प्रकरण में 19 वर्षीय युवक जेल भेजा गया

तेनुघाट। नाबालिग लड़की से जुड़े एक मामले में तेनुघाट ओपी पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया।

मामले से जुड़े विवरण के अनुसार पेटरवार थाना कांड संख्या 56/26 के तहत आरोपी देव चंद हेंब्रम (उम्र 19 वर्ष), पिता कार्तिक हेंब्रम, निवासी पिथोड़िया, घरवाटांड पंचायत के खिलाफ धारा 137(2), 96 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने लड़की को भी सुरक्षित उसके घर से बरामद कर लिया है। तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की। छापामारी के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में ओपी प्रभारी भजन लाल महतो के साथ एसआई मनोज तिर्की एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। बरामद लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button