Views: 111
0 0
गोमिया:विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु सामूहिक नवकार महामंत्र जाप किया गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गोमिया:विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु सामूहिक नवकार महामंत्र जाप किया गया

गोमिया। गोमिया में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में गुरुवार को विश्व शांति एवं मानव कल्याण की मंगल भावना के साथ “नवकार महामंत्र दिवस” मनाया गया। बताया गया कि इस अवसर पर विश्व के 108 देशों में एक साथ सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। प्रातः 8 बजे से 9:30…

गोमिया:विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु सामूहिक नवकार महामंत्र जाप किया गया
Read Time:1 Minute, 37 Second
गोमिया:विश्व शांति एवं मानव कल्याण हेतु सामूहिक नवकार महामंत्र जाप किया गया

गोमिया। गोमिया में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में गुरुवार को विश्व शांति एवं मानव कल्याण की मंगल भावना के साथ “नवकार महामंत्र दिवस” मनाया गया। बताया गया कि इस अवसर पर विश्व के 108 देशों में एक साथ सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक पूरे विश्व में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन हुआ।


इसी क्रम में समस्त जैन समाज गोमिया के धर्मप्रेमी बंधु सपरिवार उपस्थित होकर दिगंबर जैन मंदिर गोमिया में आयोजित सामूहिक नवकार मंत्र जाप में भाग लेकर इस पुण्य के अवसर के सहभागी बनें।

वहीं विश्व शांति एवं कल्याण की मंगल भावना को साकार करने की दिशा में अपने कदम बढ़ाया। यह जानकारी जीतो टाउन रिप्रेजेंटेटिव (गोमिया) के रश्मि जैन द्वारा दिया गया।

मौके पर शोभा देवी जैन, पिंकी सेठी, नीरज जैन, टीना जैन, रूबी जैन, हेमा देवी जैन, वर्षा जैन, सुरेश गंगवाल, संजय सेठी, धर्मेंद्र जैन, राजू जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports