Views: 40
0 0
निबंधन कार्य में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें: आयुक्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

निबंधन कार्य में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें: आयुक्त

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने पलामू जिला अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्था का गहन जायजा लिया और लक्ष्य के अनुरूप निबंधन कार्य सुनिश्चित करने तथा संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति लाकर आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आयुक्त…

निबंधन कार्य में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें: आयुक्त
Read Time:4 Minute, 19 Second
निबंधन कार्य में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें: आयुक्त

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने पलामू जिला अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्था का गहन जायजा लिया और लक्ष्य के अनुरूप निबंधन कार्य सुनिश्चित करने तथा संबंधित प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और गति लाकर आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने पलामू के जिला अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

आयुक्त ने निरीक्षण के क्रम में ऐसी जमीन जिस पर कानूनी रोक, सरकारी प्रतिबंध या मालिकाना हक को लेकर विवाद हो (लैंड रिस्ट्रिक्टेड डिटेल्स) की स्थिति की जानकारी ली। इसपर जिला अवर निबंधक ने अवगत कराया कि सभी संबंधित विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किये जाते हैं तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अंचल कार्यालयों को भी प्रेषित की जा चुकी है। आयुक्त ने इस व्यवस्था को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने कार्यालय में संधारित पंजी एवं अभिलेखों की जांच की। खासमहल लीज की दरों की भी जानकारी ली। साथ ही, निबंधन हेतु प्रस्तुत डीड का बारीकी से अवलोकन कर सही पाए जाने पर निर्धारित समयसीमा के भीतर निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।कंप्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन तथा पूर्व में निबंधित पट्टों एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव बेहतर तरीके से करने तथा किसी भी परिस्थिति में अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देने का निर्देश दिया।

रिकॉर्ड सुरक्षा, साफ-सफाई और ऑनलाइन व्यवस्था में बरतें तत्परता

निरीक्षण के दौरान निबंधन कार्यालय के सामने साफ-सफाई की कमी को लेकर आयुक्त ने कहा कि यह कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। गंदगी के कारण न केवल कार्यालय की छवि खराब होती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।आयुक्त विशेष रूप से निबंधन कार्य को लक्ष्य के अनुरूप पारदर्शी तरीके से संचालित करने, निबंधन हेतू प्रतिबंधित भूमि को नियमित रूप से अद्यतन कर संबंधित कार्यालयों से समन्वय बनाए रखने, निबंधन हेतु प्रस्तुत दस्तावेजों का गहन परीक्षण कर ससमय निबंधन सुनिश्चित करने, सभी अभिलेखों एवं रिकॉर्ड का सुरक्षित, व्यवस्थित एवं डिजिटल संरक्षण करने, रिकॉर्ड के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने देने, कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आयुक्त ने जिला दस्तावेज नवीस संघ की मागों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अवर निबंधक विकास सोरेन सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports