अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बातचीत,पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बातचीत,पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा
Views: 70
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी से की फोन पर बातचीत,पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा

PIB दिल्ली

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प का फोन आया।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विस्तृत और सार्थक बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बहाली के प्रयासों का पूरी तरह समर्थन करता है। उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया, यह बताते हुए कि इसका वैश्विक शांति, स्थिरता और आर्थिक कल्याण पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों पर निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (Twitter) पर लिखा:

“राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया और उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। पूरे विश्व के लिए यह आवश्यक है कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।”

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment