Views: 71
0 0
राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय का निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय का निर्देश

मेदिनीनगर (पलामू) संवाददाता:पलामू प्रमंडल में राजस्व संग्रहण की प्रगति को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने समीक्षा बैठक की। अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिलों के राजस्व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों एवं विभागों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की…

राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय का निर्देश
Read Time:2 Minute, 32 Second
राजस्व संग्रहण में तेजी लाएं: प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय का निर्देश

मेदिनीनगर (पलामू) संवाददाता:
पलामू प्रमंडल में राजस्व संग्रहण की प्रगति को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने समीक्षा बैठक की। अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिलों के राजस्व पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों एवं विभागों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। आयुक्त ने जिलेवार राजस्व वसूली, लंबित मामलों, भू-राजस्व, लगान, खनन मद तथा अन्य स्रोतों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया।

समीक्षा के क्रम में कुछ विभागों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में लक्ष्य प्राप्ति के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निष्पादन, नियमित मॉनिटरिंग एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

खनन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि राजस्व वसूली में वृद्धि हो सके।

बैठक में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा सहित प्रमंडल के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, नगर निकायों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed