झारखंड समाचारट्रेंडिंग

Jharkhand News Today:तेनुघाट में ऑनलाइन संविदा का विरोध, ऑफलाइन प्रक्रिया की मांग को लेकर संवेदकों की बैठक

Views: 127
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second
Jharkhand News Today:तेनुघाट में ऑनलाइन संविदा का विरोध, ऑफलाइन प्रक्रिया की मांग को लेकर संवेदकों की बैठक

तेनुघाट:
तेनु–बोकारो नहर के मरम्मती कार्य के लिए निकाली गई ऑनलाइन संविदा के विरोध में बुधवार को तेनुघाट अतिथि भवन में तेनुघाट संवेदक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संवेदक सुनील महतो ने की, जिसमें सैकड़ों की संख्या में संवेदक शामिल हुए।

बैठक में संघ के सदस्यों ने तेनु–बोकारो नहर के लिए 184 समूहों में जारी ऑनलाइन संविदा प्रक्रिया का जोरदार विरोध किया और इसे रद्द कर ऑफलाइन संविदा निकालने की मांग उठाई। वक्ताओं का कहना था कि ऑनलाइन संविदा प्रणाली स्थानीय विस्थापित संवेदकों के हित में नहीं है।

अध्यक्ष सुनील महतो ने कहा कि तेनुघाट डैम और नहर से प्रभावित विस्थापितों के लिए संविदा कार्य ही प्रमुख रोजगार का साधन है। ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने से न केवल स्थानीय संवेदकों का अधिकार प्रभावित होता है, बल्कि कार्य की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।

उन्होंने सरकार और बांध प्रमंडल के अधिकारियों से मांग की कि विस्थापितों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन संविदा को रद्द कर ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाए। साथ ही संघ ने सभी संवेदकों से अपील की कि वे एकजुटता बनाए रखते हुए ऑनलाइन संविदा में भाग न लें, ताकि अपने हक और अधिकार की रक्षा की जा सके।

बैठक में मंटू यादव, घनश्याम यादव, पप्पू यादव, रमेश श्रीवास्तव, संजय यादव, केदार यादव, रुस्तम अंसारी, इस्राफील अंसारी, पिंटू शर्मा, सुनील ठाकुर, रामचंद्र यादव, अख्तर हुसैन, मो. दिलशाद, जगदीश यादव, जितेंद्र यादव, पवन ठाकुर, बुधन गंझू, जगत प्रसाद वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button