Views: 51
0 0
साहेबगंज नगरपालिका निर्वाचन 2026: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

साहेबगंज नगरपालिका निर्वाचन 2026: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

बरहरवा/साहेबगंज: साहिबगंज समाहरणालय सभागार में साहेबगंज नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत संपन्न मतदान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष), नगर परिषद साहिबगंज–सह–अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष…

साहेबगंज नगरपालिका निर्वाचन 2026: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
Read Time:3 Minute, 13 Second
साहेबगंज नगरपालिका निर्वाचन 2026: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

बरहरवा/साहेबगंज:

साहिबगंज समाहरणालय सभागार में साहेबगंज नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत संपन्न मतदान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष), नगर परिषद साहिबगंज–सह–अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन की व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के कारण मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

अपराह्न 05:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार—

  • साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र – 57.58% मतदान
  • राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र – 67.85% मतदान
  • बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र – 73.58% मतदान

मतदान सामग्री की प्राप्ति के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में संयुक्त रिसीविंग सेंटर स्थापित किया गया है, जहाँ तीनों नगर निकायों के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था की गई है।

टेबलों की व्यवस्था इस प्रकार की गई है—

  • साहिबगंज नगर परिषद के लिए – 8 टेबल
  • राजमहल नगर पंचायत के लिए – 4 टेबल
  • बरहरवा नगर पंचायत के लिए – 4 टेबल

मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए बज्रगृह (स्ट्रॉन्ग रूम) की समुचित व्यवस्था की गई है।

  • साहिबगंज नगर परिषद के लिए – 2 बज्रगृह
  • राजमहल नगर पंचायत के लिए – 1 बज्रगृह
  • बरहरवा नगर पंचायत के लिए – 1 बज्रगृह

श्री भगत ने बताया कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जा रही है।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सेक्टर पदाधिकारियों, मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में सभी की सहभागिता सराहनीय रही है।

जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की तैयारियाँ भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएंगी तथा परिणामों की घोषणा विधिवत एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

साहेबगंज नगरपालिका निर्वाचन 2026: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports