Views: 44
0 0
23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू,42 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू,42 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां

पाकुड़।नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर 23 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु बाजार समिति, पाकुड़ स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी के पर्यवेक्षण में मतदान कर्मियों के बीच मतपत्र, मतपेटिका तथा…

23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू,42 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां
Read Time:4 Minute, 34 Second
23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू,42 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां
  • सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
  • निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन कार्य को लेकर जिला प्रशासन कृतसंकल्पित:-डीसी


पाकुड़।नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर 23 फरवरी को होने वाले मतदान हेतु बाजार समिति, पाकुड़ स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी के पर्यवेक्षण में मतदान कर्मियों के बीच मतपत्र, मतपेटिका तथा अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्रियों का वितरण कर उन्हें निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की जिम्मेदारी के साथ संबंधित बूथों के लिए प्रेषित किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त ब्रीफिंग में सभी को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सुरक्षित एवं त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें तथा समय पर मतदान सुनिश्चित करें।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक


नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। नगर परिषद क्षेत्र के कुल 42 मतदान केंद्रों पर 37,033 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

डिस्पैच सेंटर में पोलिंग पार्टियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था

जिला प्रशासन द्वारा डिस्पैच सेंटर में पोलिंग पार्टियों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री संबंधित टेबलों पर उपलब्ध कराई गई, जिससे कर्मियों को सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मतदान कराने को लेकर उत्साहित दिखे मतदान कर्मी

मतदान केंद्रों के लिए प्रस्थान से पूर्व मतदान कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलावासियों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

बूथों पर मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों का स्वागत

बूथों पर मतदान कर्मियों तथा सुरक्षा बलों का स्वागत बीएलओ द्वारा पुष्प देकर किया गया। मतदान दलों ने अभिनंदन किट प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और कहा कि उनका स्वागत अतिथियों की भाँति किया गया है।

निर्वाचन वाटिका में किया गया पौधारोपण

मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों को रवाना करने के पश्चात बाजार समिति प्रांगण स्थित निर्वाचन वाटिका में सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों द्वारा स्वच्छ वातावरण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports