Views: 68
0 0
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया लातेहार जेल का निरीक्षण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया लातेहार जेल का निरीक्षण

RAJESH KUMAR, लातेहार। माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने लातेहार मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने…

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया लातेहार जेल का निरीक्षण
Read Time:2 Minute, 39 Second
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया लातेहार जेल का निरीक्षण

RAJESH KUMAR,

लातेहार। माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने लातेहार मंडल कारा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न बैरकों में पहुंचकर बंदियों से सीधा संवाद किया। बंदियों से उनके साथ किसी प्रकार के जातिगत या अन्य भेदभाव के संबंध में जानकारी ली गई। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है।

बोर्ड ने बंदियों के स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल व्यवस्था, नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता तथा मुकदमों में पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता की भी जानकारी ली। प्रधान न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने पढ़ाई करने के इच्छुक बंदियों के लिए समुचित शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जेल में स्कैनर का प्रभावी उपयोग करने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों की न्यायालय में पेशी कराने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा।

उन्होंने जेल प्रशासन को जेल मैनुअल के तहत बंदियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेमब्रम, सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खलखो, पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर कमलेश कुमार, लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed