Read Time:1 Minute, 0 Second
गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग पुराना माइंस निवासी सेवक कुमार मुंडा 8 फरवरी से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह रविवार को आईईएल बाजार, गोमिया गए थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। बताया गया है कि सेवक कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनका रंग सांवला और कद करीब 5 फीट 6 इंच है। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इधर, बेटे के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने गोमिया थाना में सूचना देकर तलाश में सहयोग की अपील की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की जा रही है.