9 और 11 फरवरी को पोलो ग्राउंड मुंगेर में दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

9 और 11 फरवरी को पोलो ग्राउंड मुंगेर में दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second
9 और 11 फरवरी को पोलो ग्राउंड मुंगेर में दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रमंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन : हरिमोहन सिंह

मुंगेर।वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025–26 के अंतर्गत खेल विभाग, बिहार (पटना) एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, मुंगेर द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता 9 फरवरी 2026 तथा प्रमंडल स्तरीय (अंतर जिला) दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता 11 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों प्रतियोगिताएं पोलो ग्राउंड, मुंगेर में प्रातः 10:00 बजे पूर्वाह्न से आयोजित होंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव सह आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह (फाउंडर—पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन) ने बताया कि प्रतियोगिता में पैरा एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका वर्ग) के अंतर्गत शारीरिक दिव्यांग, मंदबुद्धि, दृष्टिबाधित एवं बधिर/गूंगे खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा दृष्टिबाधित क्रिकेट एवं दृष्टिबाधित फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025–26 में निर्धारित अहर्ता एवं मापदंडों के अनुसार एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 31 दिसंबर 2025 तक अधिकतम 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि दृष्टिबाधित क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में आयु सीमा लागू नहीं होगी

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अविलंब मुंगेर जिला खेल कार्यालय में निबंधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों या स्वयंसेवकों से मोबाइल नंबर 9123142461 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मूल व दो छायाप्रति) लाना अनिवार्य होगा।

हरिमोहन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से मुंगेर जिले से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिससे दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव संपन्न

सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव संपन्न

वार्ड पार्षद उम्मीदवार ईशान पात्रा को मिला बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह

वार्ड पार्षद उम्मीदवार ईशान पात्रा को मिला बेबी वॉकर चुनाव चिन्ह

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post