Views: 80
0 0
गेट और यूजीसी-नेट में सफलता

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गेट और यूजीसी-नेट में सफलता

देओउत्तम प्रसाद का शिक्षा से आईटी सेक्टर तक का प्रेरक सफर गोमिया।कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के बल पर देओउत्तम प्रसाद ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गेट परीक्षा की तैयारी के दौरान नियमित प्रैक्टिस को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 957 के रूप में…

गेट और यूजीसी-नेट में सफलता
Read Time:2 Minute, 17 Second
गेट और यूजीसी-नेट में सफलता

देओउत्तम प्रसाद का शिक्षा से आईटी सेक्टर तक का प्रेरक सफर

गोमिया।
कड़ी मेहनत, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के बल पर देओउत्तम प्रसाद ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने गेट परीक्षा की तैयारी के दौरान नियमित प्रैक्टिस को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 957 के रूप में सामने आया। इस सफलता के साथ उन्होंने गेट परीक्षा क्वालीफाई कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश प्राप्त किया।

देओउत्तम प्रसाद ने बीटेक की पढ़ाई भोपाल स्थित लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटीएस) से पूरी की। बीटेक के दौरान पढ़ाया गया सिलेबस यूजीसी-नेट के पाठ्यक्रम से काफी हद तक मेल खाता था, जिससे यूजीसी-नेट की तैयारी में उन्हें अतिरिक्त कठिनाई नहीं हुई और उन्होंने पीएचडी के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा भी सफलतापूर्वक क्वालीफाई की।

वर्तमान में वे आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी स्कूली शिक्षा 10वीं एवं 12वीं डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग से हुई है।

एमटेक के पश्चात देओउत्तम प्रसाद का लक्ष्य आईटी सेक्टर में करियर बनाकर तकनीकी क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि वे गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत अंतर्गत हजारी पटवा टोला के निवासी हैं तथा अधिवक्ता नरोत्तम प्रसाद के पुत्र हैं।

देओउत्तम प्रसाद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports