पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जंगली हाथियों द्वारा मारे गए मृतकों के प्रति दुख जताया

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जंगली हाथियों द्वारा मारे गए मृतकों के प्रति दुख जताया
Views: 86
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second
पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने जंगली हाथियों द्वारा मारे गए मृतकों के प्रति दुख जताया

गोमिया। राज्य के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने गोमिया प्रखंड में हाथियों द्वारा पिछले दो दिनों में पांच लोगों को मारे जाने पर दुख और अफसोस जताया है। उन्होंने कहा की झारखंड सरकार, प्रशासन और वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर ग्रामीण बेवजह मारे जा रहे हैं, परिणाम स्वरुप महुवा टांड़ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। जंगली हाथियों द्वारा दिन प्रतिदिन कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, और झारखंड सरकार, उनके प्रशासन और वन विभाग शिथिल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक काल में झारखंड विधानसभा में आवाज उठाने पर हाथी से मारे जाने पर चार लाख की मुआवजा घोषित सरकार ने किया था। अब यह मुआवजा राशि दुगुना होने चाहिए और मृतक परिवार के आश्रित को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिये। पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री से इस संबंध में ठोस रणनीति उठाने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment