एलआईसी गोमिया शाखा में अभिकर्ता स्व. मनमोहन सिंह की पुण्य स्मृति में शोक सभा आयोजित

एलआईसी गोमिया शाखा में अभिकर्ता स्व. मनमोहन सिंह की पुण्य स्मृति में शोक सभा आयोजित

Views: 76
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second
एलआईसी गोमिया शाखा में अभिकर्ता स्व. मनमोहन सिंह की पुण्य स्मृति में शोक सभा आयोजित

गोमिया।भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) गोमिया शाखा में गुरुवार को जारंगडीह निवासी एवं शाखा के अभिकर्ता स्व. मनमोहन सिंह के निधन के उपरांत एक शोक सभा का आयोजन किया गया। स्व. सिंह शाखा के क्षेत्रीय क्लब सदस्य भी रह चुके थे।

शोक सभा में गोमिया शाखा प्रबंधक मनोज शर्मा, वरिष्ठ अभिकर्ता नरेश श्रीवास्तव, अभिकर्ता संघ के सचिव जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य अभिकर्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. मनमोहन सिंह को एक हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में याद किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन से शाखा के सभी सदस्यों में शोक की लहर है।

शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा में देवेन्द्र कुमार, संतोष नायक, मनोज जैन, राकेश कुमार, बालदेव अकुर, रामलाल महतो, मोहन लाल साव, जनार्दन ओझा, संजय जायसवाल, संजीव सिंह, राजेश शर्मा एवं संजय झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित

वरीय लेखा लिपिक सौरभ कुमार के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post