Views: 71
0 0
शिक्षा जगत के गौरवशाली अध्याय का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई गरिमामयी विदाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

शिक्षा जगत के गौरवशाली अध्याय का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई गरिमामयी विदाई

पाकुड़ :जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में रविवार को गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, पाकुड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।…

शिक्षा जगत के गौरवशाली अध्याय का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई गरिमामयी विदाई
Read Time:3 Minute, 5 Second
शिक्षा जगत के गौरवशाली अध्याय का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई गरिमामयी विदाई

पाकुड़ :जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में रविवार को गरिमामयी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, पाकुड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्यामल कुमार दास, सुशील हेंब्रम, तुलसी रविदास, मोहम्मद अकीमुद्दीन शेख, अब्दुल रऊफ, निर्मला मुर्मू, मुमताज बेगम, किशोरी रविदास, संजय स्वर्णकार, निरोजनी किस्कू सहित तीन पारा शिक्षकों को शिक्षा जगत में उनके अमूल्य योगदान, दीर्घकालीन सेवा एवं समर्पण के लिए सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

उपस्थित पदाधिकारियों ने शिक्षकों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक श्री नयन कुमार ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि 31 जनवरी 2026 को ही सम्मानित करते हुए पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन ने कहा कि शिक्षक समाज के बौद्धिक एवं नैतिक विकास के आधार स्तंभ होते हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। शिक्षकों के समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिया गया ज्ञान एवं संस्कार आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports