Views: 27
0 0
स्थायीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

स्थायीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की बैठक,आंदोलन की चेतावनी

गोमिया : स्थानीय राधा कला मंदिर परिसर में रविवार को सफाई कर्मचारी समिति के अस्थायी कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।कर्मचारियों ने…

स्थायीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की बैठक,आंदोलन की चेतावनी
Read Time:2 Minute, 18 Second
स्थायीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की बैठक,आंदोलन की चेतावनी

गोमिया : स्थानीय राधा कला मंदिर परिसर में रविवार को सफाई कर्मचारी समिति के अस्थायी कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
कर्मचारियों ने कहा कि वे 20–25 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद आज तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं, उचित मानदेय, पानी-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्था तक नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की यह मांग पहले भी मंत्री तक पहुंचाई गई थी। मंत्री द्वारा मामले को देखने का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने और बैठकों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगली बैठक के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में शामिल प्रमुख कर्मचारियों में सतीश कुमार, गोवर्धन यादव, गोविंद ठाकुर, अनिल राठ, लक्ष्मण यादव, माधव कुमार, परस राम, बालेश्वर यादव, जीतन कुज, शशि कुमार और देशलाल हेंब्रम शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports