गोमिया। गोमिया के स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर में 19 से 27 जनवरी तक श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सोमवार को गाजे बाजे एवं जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा स्वांग न्यू माइनस स्थित मंदिर से शुरू होकर स्वांग वन बी, वन सी होते हुए स्वांग स्थित कोनार नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।
तत्पश्चात यज्ञ मंडप में पूजा अर्चना, हवन, परिक्रमा आदि का कार्यक्रम शुरू हुआ। वहीं महायज्ञ के दौरान मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अरणी मंथन, कुंवारी कन्या पूजन, महाभोग प्रसाद वितरण आदि का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं बृंदावन के साध्वी लक्ष्मी रामायणी जी एवं यज्ञाचार्य सुनील कुमार शास्त्री द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा।
वहीं महायज्ञ को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व विधायक डा लंबोदर महतो, समाजसेवी शेखर प्रजापति,मुखिया रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, मनोज सिंह, मिथलेश पाठक, परमानंद झा, विपिन कुमार, विजय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, सुधीर सिंह आदि शामिल थे।