गोमिया:गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया पंचायत स्थित डाक बंगला में सोमवार की देर शाम झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने केक काटकर अपना 83वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने कहा कि “आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और स्नेह से मैं क्षेत्र में अपना 83वां जन्मदिन मना रहा हूं। राजनीति में आने के बाद से ही गरीबों और आम लोगों की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि “लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और जब तक जीवित रहूंगा, जनसेवा में समर्पित रहूंगा।”
इस अवसर पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, बीटीपीएस थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल महतो, चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसके अलावा समारोह में शेखर प्रजापति, अजय सिंह, अमर सोनी, प्रदीप रवानी, नरेश जसवाल, राजेंद्र अग्रवाल, मुकेश रवानी, आकाश रवानी, विजय सिंह, आनंद जायसवाल, रोहित यादव, राजकुमार यादव, विनोद यादव, द्वारका रवानी, विद्यानंद प्रसाद, आदित्य पांडे एवं गोमिया पंचायत के मुखिया बलराम रजक सहित अनेक समर्थक व ग्रामीण उपस्थित रहे।