पत्रकार एकता मंच सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

पत्रकार एकता मंच सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

Views: 22
0 0
Read Time:3 Minute, 25 Second
पत्रकार एकता मंच सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान के बैनर तले पत्रकारों ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला पुलिस के सहयोग से अनूठा पहल कर वाहन चालकों को रोड़ सेफ्टी के प्रति जागरूक किया।
कोल्हान के पत्रकारों ने गांधीगिरी कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिस रूप में जागरूक किया वह प्रशंसनीय रहा। जागरूकता कार्यक्रम टाटानगर स्टेशन रोड़ स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की जाने अंजाने अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों का पालन करने का सुझाव दिया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि आपका जीवन अनमोल है.

लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. संगठन की गांधीगिरी से कई वाहन चालक शर्मसार हुए. उन लोगों ने आगे से नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा ली. दूसरी ओर पत्रकार संगठन की इस अनुठी पहल का यातायात पुलिस ने स्वागत किया. मौके पर जुगसलाई यातायात प्रभारी संजय जनक मूर्ति समेत यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थे. यातायात प्रभारी ने भी कई राहगीरों को गुलाब का फूल भेंटकर सड़क सुरक्षा की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पूरे देश में पहली जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इस दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को परिवहन नियमों की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने वाहन चालकों को चेताया कि मोटर व्हीकल एक्ट में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान किया गया है. इससे बचने के लिए जरूरी कागजात के अलावे खूद की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वाहन चलाएं.
पत्रकार एकता मंच के संरक्षक गोविंदा पति ने कहा कि संगठन पत्रकार कल्याण के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन बखूबी कर रहा है. इसी के तहत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर महासचिव सुनील पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, संरक्षक राजेश ठाकुर, संगठन सचिव मो. शहजादा, वरीय सदस्य मो. शहजादा खान, पूर्वी सिंहभूम प्रभारी मनीष ओझा, सह संगठन सचिव शिव रंजन मुखर्जी, बृजकिशोर ठाकुर, कामदेव कुमार, मनोरंजन कुमार समेत काफी संख्या में संगठन से जुड़े पत्रकार मौजूद थे।

Loading

पत्रकार एकता मंच सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

छात्रवृत्ति रोके जाने पर आम आदमी ने किया विरोध प्रदर्शन

छात्रवृत्ति रोके जाने पर आम आदमी ने किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल जूनियर खो - खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम हुई सूरत रवाना

नेशनल जूनियर खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम हुई सूरत रवाना

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post