Views: 71
0 0
कॉफी विद एसडीएम में सर्राफा व्यवसायियों से संवाद,सुरक्षा...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कॉफी विद एसडीएम में सर्राफा व्यवसायियों से संवाद,सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के अंतर्गत बुधवार को गढ़वा शहर के सर्राफा व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस संवाद कार्यक्रम में शहर के 30 से अधिक आभूषण व्यवसायियों ने भाग लिया और सर्राफा बाजार से…

कॉफी विद एसडीएम में सर्राफा व्यवसायियों से संवाद,सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा
Read Time:3 Minute, 46 Second
कॉफी विद एसडीएम में सर्राफा व्यवसायियों से संवाद,सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा
  • *चोरी आशंका पर सीसीटीवी, पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के अंतर्गत बुधवार को गढ़वा शहर के सर्राफा व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस संवाद कार्यक्रम में शहर के 30 से अधिक आभूषण व्यवसायियों ने भाग लिया और सर्राफा बाजार से जुड़ी सुरक्षा, कानून व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्रशासन के समक्ष विस्तार से रखा।

संवाद के दौरान भुनेश्वर नाथ सोनी, बजरंगी सोनी, संतोष अग्रवाल सहित अन्य व्यवसायियों ने बताया कि वर्तमान समय में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण चोरी और डकैती की आशंका भी बढ़ गई है। हाल ही में विशुनपुरा क्षेत्र में हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की।

व्यवसायियों ने सर्राफा बाजार में एटीएम सुविधा की उपलब्धता, नियमित साफ सफाई, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था तथा चौक चौराहों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी जताई। इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायियों ने एसडीएम को एक लिखित मांग पत्र सौंपा, जिसमें दोपहिया वाहनों से नियमित पुलिस गश्ती, हथियार अनुज्ञप्ति में प्राथमिकता, बाजार क्षेत्र से मांस मछली की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर सतत निगरानी की मांग शामिल थी।

कई आभूषण व्यापारियों ने बताया कि अक्सर नकाब या हेलमेट पहने संदिग्ध लोग दुकानों के आसपास घूमते रहते हैं और पूछताछ करने पर विवाद करने लगते हैं, जिससे भय का माहौल बनता है। इस पर सदर एसडीएम संजय कुमार ने ऐसे मामलों में तत्काल डायल 112 पर सूचना देने की सलाह दी।

एसडीएम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से सामूहिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सभी व्यवसायी मिलकर सीसीटीवी कैमरे और निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करें तो बाजार को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है। बैठक के अंत में व्यवसायियों ने संवादात्मक पहल के लिए एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports