Views: 85
0 0
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लातेहार:खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुँचाने तथा धान अधिप्राप्ति योजना के तहत किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथों को उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त…

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Read Time:3 Minute, 3 Second
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लातेहार:खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुँचाने तथा धान अधिप्राप्ति योजना के तहत किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता रथों को उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इन जागरूकता रथों के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर किसानों और लाभुकों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित पंजीकरण प्रक्रिया, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), भुगतान व्यवस्था सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राशन कार्ड वितरण, खाद्य सुरक्षा योजना, उपभोक्ता अधिकार एवं अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 27 धान अधिप्राप्ति केंद्र (लैम्पस) स्थापित किए गए हैं, जहां निर्धारित मापदंडों के अनुरूप धान की अधिप्राप्ति की जा रही है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को भुगतान एकमुश्त एवं समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से चार जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे बिचौलियों से दूर रहते हुए केवल अधिकृत धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही अपने धान की बिक्री करें, ताकि उन्हें राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports