Views: 105
0 0
भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक है...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक है नौसेना दिवस

1971 के युद्ध में नौसेना की ऐतिहासिक भूमिका को किया गया याद जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को टेल्को क्षेत्र में नौसेना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन टेल्को बस्ती में परिषद के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा…

भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक है नौसेना दिवस
Read Time:3 Minute, 46 Second
भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक है नौसेना दिवस

1971 के युद्ध में नौसेना की ऐतिहासिक भूमिका को किया गया याद

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को टेल्को क्षेत्र में नौसेना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन टेल्को बस्ती में परिषद के बैनर तले किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह एवं महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने भारत माता के चित्र एवं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक नरेंद्र गांगुली द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया।

नौसेना दिवस के अवसर पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह एवं योगेश कुमार ने वर्ष 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की अचूक रणनीति, साहस और अपूर्व पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1971 की ऐतिहासिक विजय की नींव में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक है नौसेना दिवस

पूर्व नौसैनिक जयप्रकाश एवं निर्दोष कुमार ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। वहीं आर. ठाकुर एवं एस.पी. सिंह ने युद्ध के दौरान आईएनएस वीर, निप्ट, निर्घट, राजपूत एवं अक्षय जैसे युद्धपोतों तथा उनकी तकनीकी विशेषताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह शौर्यपूर्ण दिन देशवासियों को सदैव स्मरण रखना चाहिए।

इस अवसर पर 1971 के युद्ध में आईएनएस खुकरी के डूबने के दौरान शहीद हुए 176 नौसैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खुकरी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला के त्याग, समर्पण और नौसैनिक मूल्यों को भी भावपूर्ण श्रद्धा के साथ याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे।

कार्यक्रम के अंत में विशेष भोजन व्यवस्था की गई थी, जिसमें चाट, चाउमीन, कॉर्न चाट, केसर मिल्क, कॉफी, आइसक्रीम सहित शाकाहारी एवं मांसाहारी व्यंजनों का आनंद लिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, पी. शंकर, एस.पी. सिंह, राजीव कुमार, उमेश कुमार सिंह, किशोर कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, योगेश कुमार सिंह, प्रकाश पटेल एवं नरेंद्र गांगुली सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports