जमशेदपुर

तुलसी भवन का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

Views: 72
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second
तुलसी भवन का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : तुलसी भवन का वार्षिक पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के वातावरण में आयोजित की गई। यहां उत्साह , उमंग , मनोरंजन, गीत – संगीत , काव्य रचनाओं की अनूठी बयार से सब मदहोश हुए। वहीं संघ के प्रांतीय प्रचारक सत्यप्रकाश जी ने बौध्दिक विषय पर गंभीर बातें बताते हुए लोगों को जिम्मेदारियों का एहसास कराया। उन्होंने पांच प्रण कुटुम्ब संबोधन , सामाजिक समरसता, स्व, पर्यावरण एवं नागरिक कर्तव्य पर विचार व्यक्त करते हुए सुंदर व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग की अपील किये।
इस दौरान रचनाकारों की कव्य पाठ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वीर रस , श्रृंगार रस , पारंपरिक कव्य पाठ , गीत- संगीत एवं शायरों शायरी की प्रस्तुति ने खूब समां बांधी। काव्य पाठ का संचालन साहित्यकार डॉ यमुना तिवारी व्यथित ने किया। बाद में विभिन्न मनोरंजक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ली। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सबों ने अपनी उपस्थिति एवं प्रतिभा प्रस्तुति से तुलसी भवन के वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम को यादगार बना डाला।
तुलसी भवन के मानद महासचिव के कुशल नेतृत्व में आयोजित व संचालित इस वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह में अध्यक्षीय भाषण अरूण जी ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन ईश्वर देव जी दिया। कार्यक्रम में तुलसी भवन के कार्य समिति के सदस्यों, वरीय पदाधिकारियों, कवियों व रचनाकारों ने इसके सफल आयोजन तथा लज़ीज़ व्यंजन के उत्तम प्रबंध के लिए तुलसी भवन के प्रति आभार जताया।
वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह में निम्न थे मौजूद।
सुभाष मुनका , गुहाराम, धर्मचंद्र पोद्दार, डॉ प्रसेनजीत तिवारी, कैलाश शर्मा गाजीपुरी , रागिनी भूषण, हरकिशन सिंह चावला , अशोक पाठक स्नेही , रमेश कुमार, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, रमेश कुमार, सुरेश चंद्र झा , डॉ वीणा पांडेय भारती , रामनंदन जी , अजय प्रजापति, राजेंद्र राज, प्रकाश जी समेत अन्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button