Views: 122
0 0
नई चेतना 4.0 के तहत जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नई चेतना 4.0 के तहत जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरहड़वा। प्रखंड क्षेत्र के बटाईल पंचायत में शुक्रवार को नई चेतना 4.0 के तहत पलाश–जेएसएलपीएस द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को लैंगिक समानता, बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और…

नई चेतना 4.0 के तहत जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read Time:1 Minute, 42 Second
नई चेतना 4.0 के तहत जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरहड़वा। प्रखंड क्षेत्र के बटाईल पंचायत में शुक्रवार को नई चेतना 4.0 के तहत पलाश–जेएसएलपीएस द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को लैंगिक समानता, बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं ने सम्मान, सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने की सामूहिक शपथ भी ली।

कार्यक्रम में दीदियों ने पोस्टर एवं स्लोगन प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। बीपीएम फैज आलम ने बताया कि नई चेतना 4.0 का उद्देश्य सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में ऐसे कार्यक्रम जेंडर सीआरपी द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

मौके पर पीआरपी रुंजेला खातून, जेंडर सीआरपी अर्चना कुमारी, जॉली खातून सहित अन्य उपस्थित थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports